Search
Close this search box.

बलिया: अईलख इमिलिया-मऊ में मनरेगा कार्यों की जांच, शिकायतें मिलीं निराधार

बलिया: रतनपुरा ब्लॉक की ग्राम सभा अईलख इमिलिया-मऊ में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान विजय कुमार के खिलाफ की गई शिकायत पर मनरेगा लोकपाल विनीता पाण्डेय अपनी टीम के साथ जांच के लिए पहुँचीं।

जांच टीम ने आमृत सरोवर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अईलख, पशु आश्रय सहित लगभग 30 कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकांश कार्य मानक के अनुरूप और संतोषजनक पाए गए।

गहन जांच के बाद लोकपाल विनीता पाण्डेय ने बताया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच की गई और सभी मनरेगा लाभार्थियों से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि लगभग सभी कार्य सही पाए गए और शिकायतें निराधार साबित हुईं।

Leave a Comment

और पढ़ें