Search
Close this search box.

ईरानः कोयला खदान में धमाके से 19 की मौत, 17 घायल

तेहरान: पूर्वी ईरान की एक कोयला खदान में शनिवार देर रात हुए विस्फोट में करीब 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल बताये जा रहे है. ऐसा माना जा रहा है की मीथेन गैस के रिसाव के कारण यह धमाका हुआ।

ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक राजधानी तेहरान से लगभग 540 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में तबास स्थित कोयला खदान में विस्फोट हुआ। बचाव को लेकर कर्मचारियों का दल घटनास्थल पर भेजा गया है। धमाके के समय करीब 70 लोग वहां काम कर रहे थे।

Leave a Comment

और पढ़ें