वाराणसी: शनिवार को वाराणसी के पांडेयपुर चौराहे पर स्थित शिव मंदिर के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोहे के पाइप से लदी एक पिकअप वाहन (संख्या: यूपी 65 CT 6105) मोड़ते वक्त असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सड़क किनारे फल का ठेला लगाए एक स्थानीय दुकानदार का ठेला दुर्घटना की चपेट में आ गया, जिससे भारी मात्रा में फल बर्बाद हो गए और आर्थिक नुकसान हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक प्रभावित न हो, इसके लिए तुरंत दूसरा वाहन मंगवाकर पिकअप में लदे लोहे के पाइपों को हटवाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क को जल्द ही साफ कर दिया गया और यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के दौरान आस-पास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।









