इजराइल। दुनिया में पहली बार तकनीक के चमत्कार का ऐसा उदाहरण सामने आया है, जहां एक महिला अपने पार्टनर की मौत के डेढ़ साल बाद मां बनी है। 35 वर्षीय डॉ. हदास लेवी ने पोस्टमॉर्टम स्पर्म रिट्रीवल (PSR) तकनीक की मदद से बच्चे को जन्म दिया।
क्या है PSR तकनीक?
इस तकनीक में किसी पुरुष की मौत के बाद, निर्धारित समय सीमा के भीतर उसके शरीर से स्पर्म निकाले जाते हैं। बाद में इन्हें IVF प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है, जिससे महिला गर्भधारण कर सकती है।
हदास लेवी के पार्टनर की मृत्यु करीब 1.5 साल पहले हो गई थी। तय कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल परीक्षणों के बाद उनके पार्टनर के सुरक्षित रखे गए स्पर्म को IVF के दौरान उपयोग में लिया गया और वे सफलतापूर्वक मां बन गईं।
यह मामला मेडिकल विज्ञान और प्रजनन तकनीक के क्षेत्र में एक नया उदाहरण पेश करता है, जो दर्शाता है कि विज्ञान परिवार की अधूरी इच्छाओं को पूरा करने में कितना सक्षम होता जा रहा है।









