Search
Close this search box.

जैन समुदाय की आबादी 0.5%, लेकिन टैक्स में 24% योगदान: राजनाथ सिंह

हैदराबाद: भारत में जैन समुदाय अपनी छोटी आबादी के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में हैदराबाद में आयोजित जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) कनेक्ट 2025 कार्यक्रम में कहा कि जैन समुदाय की जनसंख्या भले ही केवल 0.5% है, लेकिन टैक्स में उनका योगदान लगभग 24% है।

उन्होंने कहा कि जैन समाज ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और व्यावसायिक क्षमता से भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनने का काम किया है। चाहे औषधि क्षेत्र हो, विमानन उद्योग हो या शिक्षा का क्षेत्र, जैन समुदाय हर जगह अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

रक्षा मंत्री ने जैन समाज के परोपकार और सेवा कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि यह समुदाय न केवल उद्योग और व्यापार में बल्कि सामाजिक upliftment और राष्ट्र निर्माण में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें