वाराणसी: जिले के सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस की दोनों शाखाओं – पड़ाव एवं बाबतपुर – ने एक बार फिर शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में नई उपलब्धि अर्जित की है। जैपुरिया समूह द्वारा प्रतिवर्ष योग्य विद्यालयों को प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित इनसिग्निया अवॉर्ड इस वर्ष भी इन दोनों शाखाओं को प्राप्त हुआ है।
इस बार विद्यालयों को तीन महत्वपूर्ण श्रेणियों में सम्मानित किया गया –
- एक्सीलेंस इन एकेडमिक्स : विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और सहयोग से मिली अकादमिक सफलता के लिए।
- एक्सीलेंस इन को–करिकुलर एक्टिविटीज : विद्यार्थियों के टीमवर्क, रचनात्मकता, खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए।
- एक्सीलेंस इन स्कूल ऑपरेशन्स : विद्यालय संचालन में सदस्यों के कठिन परिश्रम और सार्थक योगदान के लिए।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने सभी को बधाई देते हुए कहा, “विद्यालय की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब हम सब मिलकर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। हम अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से आगे भी नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।”
प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने अपने संदेश में कहा, “यह उपलब्धि हमें और ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। हमारा विद्यालय शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर नए मानक स्थापित करता रहेगा।”
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।











