Search
Close this search box.

सीतामढ़ी में जनसुराज टिकट विवाद: रीगा से दावेदार धीरज जायसवाल ने टिकट न मिलने पर जलाया ‘लाभ कार्ड’, प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के प्रबल दावेदार धीरज जायसवाल ने टिकट न मिलने पर नाराजगी जताते हुए जनसुराज लाभ कार्ड जला दिया। इस घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई है।

धीरज जायसवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने पिछले दो वर्षों तक तन, मन और धन से जनसुराज आंदोलन के लिए काम किया, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए टिकट कृष्ण मोहन सिंह को दे दिया।

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने पहले कहा था कि जनसुराज में आम जनता से उम्मीदवार चुने जाएंगे, लेकिन जब टिकट बंटवारे की बारी आई तो वादे पूरे नहीं किए गए।

धीरज जायसवाल ने अपने बयान में कहा कि इस पूरे प्रक्रिया में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ और अब उनके मन में पार्टी के प्रति गहरा असंतोष है। उन्होंने जनसुराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “यह पार्टी भोली-भाली जनता को भ्रमित और लूट रही है।”

घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समर्थकों में नाराजगी और चर्चा का माहौल है, वहीं पार्टी नेतृत्व की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Comment

और पढ़ें