जौनपुर। थाना सरपतहाँ पुलिस को गैंग बस्टर अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लूट गैंग नंबर IR-288 के गैंग लीडर फूलगेन यादव उर्फ बड़कऊ यादव, निवासी अमावाखुर्द, उम्र 48 वर्ष, को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।
घटना का विवरण
19 नवंबर 2025 को सरपतहाँ थाना पुलिस ने आमावाखुर्द क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी फूलगेन यादव को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ लूट से जुड़े मामलों एवं शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय प्रेषित किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- फूलगेन यादव उर्फ बड़कऊ यादव
निवासी: अमावाखुर्द, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर
आयु: 48 वर्ष
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
- यजुवेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, थाना सरपतहाँ
- उप निरीक्षक प्रदुम्मनमणि त्रिपाठी, थाना सरपतहाँ
- कांस्टेबल विनोद कुमार, थाना सरपतहाँ









