Search
Close this search box.

गाजीपुर: नंदगंज में रिश्वत लेते जेई और लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदगंज विद्युत परिक्षेत्र में तैनात एक अवर अभियंता (जेई) और एक संविदा सहायक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारी पचदेवरा निवासी धर्मेंद्र यादव ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि विद्युत संबंधी कार्य के बदले उनसे अवैध रूप से रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की जांच के बाद वाराणसी एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया।

तय योजना के तहत टीम ने कुसमी कला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नंदगंज पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता इंद्रजीत कुमार और संविदा सहायक लाइनमैन प्रमोद यादव को ₹8000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें गाजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। एंटी करप्शन टीम की ओर से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर भी सौंपी गई है।

इस कार्रवाई के बाद जिले के विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, आम जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से सरकारी विभागों में पारदर्शिता आएगी और रिश्वतखोरी पर अंकुश लगेगा।

रिपोर्ट — संजय यादव
ब्यूरो चीफ, गाजीपुर

Leave a Comment

और पढ़ें