Search
Close this search box.

ज्योति की कहानी: 14 साल पहले रिसेप्शनिस्ट, फिर स्कूल में पढ़ाया, शाही जीवन की चाहत ने बनाया जासूस

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिसार पुलिस ने यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है। देश की खुफिया सूचनाएं साझा करने का इनपुट मिलने के बाद से ज्योति के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैस किए जा रहे थे। शाही जिंदगी की चाहत ने यूट्यूबर ज्योति को राह से भटका दिया, वह पाकिस्तानी की जासूस बन गई।

जासूसी में जेल गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा हरियाणा में हिसार की रहने वाली हैं, 55 गज का मकान हैं, पिता कारपेंटर हैं. दिल्ली में 20 हजार रुपए की रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी, फिर स्कूल में पढ़ाया, कोरोना में वो नौकरी भी छूट गई, फिर वो यूट्यूबर बनी, आज यूट्यूब, इंस्टा और फेसबुक पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

ज्योति पहली बार साल 2023 में पाकिस्तान गई. वीजा दिलाने में पाकिस्तानी एंबेसी के दानिश ने हेल्प की. वहीं से दोनों की फ्रेंडशिप हो गई. दानिश ने ही ज्योति के पाकिस्तान में घूमने, ठहरने और बाकी चीजों के VIP इंतजाम कराए. ये वही दानिश है, जिसे जासूसी के आरोप में भारत सरकार ने देश से बाहर कर दिया हैं.

ज्योति अब तक पाकिस्तान, चीन, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, भूटान सहित कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं, वो हमेशा फर्स्ट क्लास में ट्रैवल करती थी. महंगे होटलों में रुकती हैं, कई देशों में उसे VIP ट्रीटमेंट भी मिला. बाली टूर उसने पाकिस्तानी फ्रेंड के साथ किया था.

Leave a Comment

और पढ़ें