वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। अपने आगामी दौरे में प्रधानमंत्री काशीवासियों को करीब 2200 करोड़ रुपए की लागत से जुड़ी 52 बड़ी विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे। इनमें से 14 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 38 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
किसान सम्मान निधि भी होगी जारी
प्रधानमंत्री जनसभा स्थल से ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त की धनराशि भी देशभर के किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे, जिससे लाखों किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।
चौड़ीकरण अभियान सहित कई योजनाएं
इस विकास पैकेज में सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं, आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण, जल प्रबंधन, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। यह कार्यक्रम काशी के सर्वांगीण विकास को और गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वे एयरपोर्ट से सीधे जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे, जहां पर वे आम जनता को संबोधित करेंगे और नई परियोजनाओं की जानकारी देंगे।









