Search
Close this search box.

डीडीयू नगर: सेल्फी लेते समय गंगा में गिरने से किशोर की मौत, शव की तलाश में गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम

डीडीयू नगर: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा पंप कैनाल के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 14 वर्षीय किशोर मुहम्मद अक्सा उर्फ अरशद गंगा नदी किनारे सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से नदी में गिर गया और डूब गया।

हादसे के दौरान मृतक के साथ उसके चार साथी — सुफियान, मिजान, इसराबुल और किब्लतैन भी मौजूद थे। साथी घबराकर मौके से घर लौट गए और परिजनों को कुछ नहीं बताया। बाद में जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक किशोर की तलाश करती रही, लेकिन शव का पता नहीं चल सका।

पुलिस का बयान

मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे किशोर की तलाश के लिए गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोर के दोस्तों ने पूछताछ में बताया कि हादसा सेल्फी लेने के दौरान हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें