Search
Close this search box.

Lakhimpur: बीजेपी विधायक को पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, विडिओ वायरल

Lakhimpur: बीजेपी विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटे जाने का विडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस के सामने खींचकर गिराए गए भाजपा विधायक पर बार संघ अध्यक्ष के साथ अन्य लोगों ने थप्पड़ों की बारिस कर दी।

बुधवार को सोशल मीडिया पर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ की गई मारपीट का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे कलेक्ट्रेट परिसर का होना बताया जा रहा है।

पहले से चल रहा विवाद

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक पुलिस की सुरक्षा के साये के बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे जिला बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह के साथ पहले से चले आ रहे मामले को लेकर कहासुनी हो गई।

विधायक और बार संघ अध्यक्ष तेजी के साथ एक दूसरे की तरफ बढे। लेकिन बाहर संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पहल करते हुए भाजपा विधायक के गाल पर तमाचे जड़ दिए।

मौके पर पुलिस रही मौजूद

इस दौरान विधायक के साथ मौजूद पुलिस कर्मी बार संघ अध्यक्ष को खींचकर अलग लेकर चल दिए। इसी दौरान अन्य लोग भी विधायक के ऊपर टूट पड़े और खींचकर गिराने के बाद विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर लात घूसों से पीटा।

हालांकि 8-10 पुलिस कर्मी भाजपा विधायक को बचाने में लग रहे, लेकिन लोग उन्हें पीटते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस कर्मियों द्वारा भाजपा विधायक को बचाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें