Search
Close this search box.

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी मंदिर के पास लैंडस्लाइड, 32 श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा रोकी गई

जम्मू-कश्मीर: कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास मंगलवार देर रात हुए भीषण भूस्खलन में अब तक 32 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसककर नीचे आ गिरा, जिससे श्रद्धालु मलबे की चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अब तक कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

भारी बारिश और खराब मौसम के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और स्थिति सामान्य होने तक यात्रा पर न निकलें।

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पूरे इलाके में आपदा प्रबंधन दल और सुरक्षाबल राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें