Search
Close this search box.

भट्ठी मोड़ पर बड़ा हादसा: सिविल बार संघ अध्यक्ष व पत्नी बाइक हादसे में घायल, जिला अस्पताल रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव स्थित भट्ठी मोड़ पर सोमवार की दोपहर लगभग 11:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सिविल बार संघ अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी संगीता वर्मा (सीडीपीओ) घायल हो गए।

हादसा कैसे हुआ

जानकारी के मुताबिक, प्रभु सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी संग बाइक से म्योरपुर जा रहे थे। इसी दौरान भट्ठी मोड़ के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि प्रभु सिंह कुशवाहा के सिर में गंभीर चोट है। स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें