Search
Close this search box.

गाजीपुर में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी हिरासत में

गाजीपुर: जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उतरांव में 19 जुलाई को हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने विवेचना के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर 31 जुलाई को ग्राम पहाराजपुर स्थित एक बगीचे में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष चौहान, संगीता देवी, प्रमिला देवी, अमरजीत और किस डोम शामिल हैं। सभी आरोपी लट्टीह गांव के निवासी हैं और इनके खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, ₹2000 नगद, एक पीली धातु की चेन, एक जोड़ी पायल, एक लॉकेट
बरामद किया है।

घटना के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दिलीप वर्मा के घर में घुसकर ज्वेलरी, मोबाइल फोन और नगदी की चोरी की थी, जिसकी प्राथमिकी करीमुद्दीनपुर थाने में दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें