Search
Close this search box.

मिर्ज़ापुर में आकाशीय बिजली का कहर, वृद्ध की मौत, दो महिलाएं झुलसीं

मिर्ज़ापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गुलपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं। पशुओं के लिए चारा काटने दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे महुआ के पेड़ के नीचे पहुंचे, लेकिन तभी आकाशीय बिजली गिर गई.

वहीँ हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुजुर्ग के मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें