Search
Close this search box.

वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना में बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मना भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव

वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव इस वर्ष बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिल्प कला और निर्माण के भगवान विश्वकर्मा को समर्पित इस पर्व के अवसर पर पूरे कारखाना परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस वर्ष महाप्रबंधक नरेश कुमार सिंह के निर्देशन में बरेका ने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की। पारंपरिक मूर्तियों की बजाय, इस बार केवल भगवान विश्वकर्मा के चित्रों की पूजा की गई, जिससे उत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संदेश भी दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें