Search
Close this search box.

बुलंदशहर: पुलिस से घिरने पर प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बुलंदशहर। जिले के डिबाई में 20 सितंबर की रात एक सनसनीखेज घटना हुई, जिसमें नाबालिग प्रेमिका को गोली मारने के बाद उसके प्रेमी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग प्रेमिका मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी और उसका प्रेमी हरिद्वार का निवासी था। दोनों 2 दिन पहले घर से भागकर डिबाई के मोहल्ला सराय किशनचंद में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। देर रात नाबालिग के रिश्तेदारों के साथ मुजफ्फरनगर पुलिस प्रेमिका को बरामद करने के लिए डिबाई पहुंची, इसी दौरान प्रेमी युगल ने यह कृत्य कर लिया।

घटना के बाद बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। यह घटना रात लगभग 3 बजे डिबाई में हुई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें