Search
Close this search box.

लखनऊ: मायावती के परिवार में गूंजी किलकारी, आकाश आनंद बने पिता

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती के परिवार में खुशखबरी आई है। उनके भतीजे एवं बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के घर पुत्री का जन्म हुआ है।

इसकी जानकारी खुद मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि “बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति हुई है, जिससे सभी लोगों में खुशी की लहर है।”

मायावती के इस पोस्ट के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से आकाश आनंद और उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें