Search
Close this search box.

लखनऊ: भाजपा आज घोषित कर सकती है विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लखनऊ: भाजपा ने महाराष्ट्र और झारखंड के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और अब यूपी का इंतजार भी खत्म होता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी द्वारा उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंथन की प्रक्रिया बीते सप्ताह पूरी की जा चुकी है। अब केंद्रीय चुनाव समिति के स्तर से घोषणा की औपचारिकता ही शेष बची है।

बता दें की 5 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। इधर, मझवां और कटेहरी सीट पर दावेदारी को लेकर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पिछले दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। संजय निषाद की सोमवार को भी भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात नहीं हो सकी। निषाद ने बताया कि मंगलवार को भाजपा नेताओं से मुलाकात का समय तय हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें