Search
Close this search box.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी का बड़ा एलान, युवाओं को न्यूनतम वेतन की गारंटी मिलेगी गारंटी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय “रोजगार महाकुंभ 2025” का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में काम करने वाले हर युवा को न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि कोई भी कंपनी या नियोक्ता अपने कर्मचारियों का शोषण नहीं कर पाएगा। कंपनियों को अपने कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देना अनिवार्य होगा और यदि इसके अतिरिक्त कोई भार आता है तो उसे सरकार वहन करेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नई व्यवस्था से युवाओं को सम्मानजनक रोजगार, नौकरी की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां प्रत्येक युवा को न्यूनतम मजदूरी और वेतन की गारंटी दी जाएगी।

रोजगार महाकुंभ के पहले दिन हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में श्रम विभाग की श्रम न्याय सेतु पोर्टल, औद्योगिक न्यायाधिकरण की वेबसाइट और ई-कोर्ट पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें