लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने अपने ही पति के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।
भानवी का आरोप है कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का भारी जखीरा मौजूद है। उनके मुताबिक, इनमें से कुछ हथियार इतने खतरनाक हैं कि उनसे बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि ये हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए गंभीर खतरा हैं।
इसके साथ ही भानवी सिंह ने राजा भैया पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस शिकायत के बाद पीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय को जांच के आदेश दिए हैं।







