Search
Close this search box.

लखनऊ: यूपी में 75 नहीं बल्कि 76 जिले होंगे, जानिए कौन है जिलाधिकारी

लखनऊ: प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन की तैयारी चल रही है. इस आयोजन के पहले एक बड़ी खबर सामने आयी है. महाकुंभ के आयोजन के लिए महाकुंभ मेला नाम नये जिले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में अब एक और जिला बढ़ गया है.

अब महाकुंभ तक यूपी में 75 नहीं बल्कि 76 जिले होंगे. कुंभ और अर्ध कुंभ के मौके पर नए जिले की अधिसूचना जारी किए जाने की परंपरा है. शासन के निर्देशानुसार प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने रविवार देर शाम नए जिले की अधिसूचना जारी की है. महाकुंभ मेला जिले में पूरा परेड क्षेत्र और चार तहसीलों सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के 67 गांव शामिल हैं.

इन्हें मिली जिम्मेदारी

महाकुंभ मेला जिले के कलेक्टर मेलाधिकारी विजय किरन आनंद होंगे. सभी श्रेणी के मुकदमों में कलेक्टर के समस्त अधिकारों का उपयोग करेंगे. अधिसूचना में कलेक्टर के सभी कार्य करने के अधिकार भी उन्हें दिए गए हैं. अधिसूचना के मुताबिक तहसील सदर के 25 गांव, तहसील सोरांव के तीन गांव, तहसील फूलपुर के 20 गांव और करछना तहसील के 19 गांव शामिल किए गए हैं.

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को प्रयागराज जाएंगे. पीएम मोदी ही गंगा पूजन से महाकुंभ की औपचारिक शुरूआत करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए भी तैयारी की जा रही है. महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्राति के दिन होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें