Search
Close this search box.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द, 13 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर जल्द ही विराम लगने वाला है। पार्टी ने 13 दिसंबर 2025 को प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया तय की है, जिसके बाद 24 से 48 घंटे के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की संभावित सूची में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद बनवारी लाल वर्मा (बीएल वर्मा) का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से हाल ही में मुलाकात के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का नाम भी चर्चा में तेजी से आ गया है।

बीजेपी की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। यूपी बीजेपी के संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि शनिवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लखनऊ बीजेपी दफ्तर पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें