Search
Close this search box.

वाराणसी: हाईवे पर मैजिक वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौके पर मौत, बहन और नवजात घायल

वाराणसी: जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसड़ा गांव स्थित हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भदोही निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और दो माह की भांजी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बाइक सवार को रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल (निवासी भदोही) अपनी बहन सुषमा और दो माह की बच्ची को बाइक पर बैठाकर राजातालाब की ओर जा रहा था। तभी कोसड़ा हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से सभी लोग गिरे नाले में, राहुल की मौके पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक समेत सभी लोग पास के नाले में जा गिरे। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस ने पहुंचकर शव को भेजा पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जा मुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैजिक वाहन जब्त, चालक की तलाश जारी

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें