प्रयागराज: संगम घाट पर रात्रि 2 बजे मौजूद भीड़ में धक्का-मुक्की के बाद अफरा तफरी मचने से और अन्य अफवाहों के चक्कर में भीड़ इधर-उधर भागने लगी और भगदड़ हो गई, भगदड़ मचते ही लोग दौड़े।

इससे कुछ बुजुर्ग, महिलाएं जमीन पर गिर गईं। लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, सैकड़ो एंबुलेंस संगम तट पर पहुंच गई हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया जा रहा हैं।

प्रशासन की श्रद्धांलुओं से अपील–
NSG ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया है, स्थिति नियंत्रण में हैं। संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें । नियम पालन करें, सावधान रहे, जागरूक रहे, सुरक्षित रहे।
( संगम मै हीं नहाने की जिद न करें)
एक संगम घाट करोडो की भीड़ नहीं संभाल सकता। आज के दिन प्रयागराज की सभी घाट, सेक्टर संगम हैं जो जहां हैं वही नहाये। नहाने के बाद घाटों को खाली कर अपने परिवार के पास सकुशल लौटे।









