Search
Close this search box.

काशी विद्यापीठ के महमूदपुर में प्रधान प्रत्याशी मेराज अहमद ने रखी विकास की रूपरेखा

विकास खंड काशी विद्यापीठ की ग्राम सभा महमूदपुर में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी मेराज अहमद ने गांव के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सार्वजनिक कीं। उन्होंने कहा कि गांव में सड़क, खड़ंजा, नाली, नाला और सीवर पाइपलाइन की स्थिति बेहद खराब है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा।

मेराज अहमद ने बताया कि गांव के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही पात्र लोगों को वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन तथा आयुष्मान हेल्थ कार्ड का लाभ दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही ‘हर घर जल’ योजना को गांव में पूरी तरह लागू कर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि हर परिवार को साफ पानी मिल सके।

प्रधान प्रत्याशी ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाना और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए महमूदपुर का तेज़ी से विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी।

रिपोर्ट – अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें