गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नगसर हाल्ट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 02/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डी.पी. एक्ट से संबंधित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष ओमप्रकाश अपनी पुलिस टीम के साथ ग्राम खड़वल में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामअवध राजभर पुत्र स्व. महावीर राजभर, सचिन राजभर पुत्र रामअवध राजभर तथा दुनिया उर्फ टोनी पत्नी रामअवध राजभर के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्त ग्राम खड़वल, थाना नगसर हाल्ट, जनपद गाजीपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार इनके विरुद्ध उपरोक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज है और इनका आपराधिक इतिहास भी इसी प्रकरण से संबंधित है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में नगसर हाल्ट पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने पुलिस की तत्परता एवं सजगता की सराहना की है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
रिपोर्ट – संजय यादव, ब्यूरो चीफ गाजीपुर
काइम रिपोर्टर – उमेश यादव









