Search
Close this search box.

गाजीपुर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 50 से अधिक पुलिसकर्मियों के किए स्थानांतरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार 50 से अधिक पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

इस क्रम में कई आरक्षी, मुख्य आरक्षी, महिला आरक्षी एवं अन्य पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने अथवा विभिन्न शाखाओं में तैनात किया गया है।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है —

  • आरक्षी आनंद कुमार राजभर – पुलिस लाइन से थाना भांवरकोल
  • अजय कुमार मिश्रा – थाना भांवरकोल से थाना गहमर
  • गिरिजेश गौतम – थाना गहमर से थाना कासिमाबाद
  • रविन्द्र कुमार सिंह – थाना कासिमाबाद से थाना गहमर
  • शाहिद अख्तर – थाना गहमर से थाना बिरनो
  • मुख्य आरक्षी रामबाबू – थाना बिरनो से थाना नोनहरा
  • धर्मेन्द्र कुमार – थाना सुहवल से न्यायिक सम्मन सेल
  • सलीम खां – थाना बहरियाबाद से न्यायिक सम्मन सेल
  • आरक्षी दुर्गेश कुमार खरवार – थाना रामपुर मांझा
  • विजय प्रकाश शास्त्री एवं संजीव कुमार – परिवहन शाखा
  • अगम प्रकाश पटेल – पुलिस लाइन
  • महिला आरक्षी राधा बिन्द – थाना करण्डा
  • राजाबाबू – थाना करीमुद्दीनपुर
  • मुख्य आरक्षी सीमा सिंह – शक्ति मोबाइल
  • पंकज कुमार – पुलिस लाइन
  • पवन मिश्रा – थाना भुड़कुड़ा से पुलिस लाइन
  • अनिल कुमार – थाना सैदपुर से पुलिस लाइन
  • पूनम देवी – थाना कोतवाली से साइबर क्राइम सेल
  • सुभांशी अग्रहरी – थाना जमानिया से थाना करीमुद्दीनपुर
  • सुनीता गिरी – महिला सहायता प्रकोष्ठ से पुलिस लाइन

एसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि यह तबादले प्रशासनिक संतुलन, कार्यकुशलता बढ़ाने एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इससे जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

रिपोर्ट: उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें