गाजीपुर: जनपद गाजीपुर के पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर 10 उपनिरीक्षकों और 5 मुख्य आरक्षियों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश जारी किया गया है।
यह हैं स्थानांतरित उपनिरीक्षक:
- राकेश कुमार शर्मा: चौकी भड़सर (थाना बिरनो) से चौकी बारा (थाना गहमर)
- प्रदीप कुमार मिश्रा: धन्नीपुर से जलालाबाद
- संजय सिंह: जलालाबाद से मीडिया सेल
- कौशलेश कुमार शर्मा: गोरारी से मटेहू
- रमेश: देवरिया से रजादी हाईवे
- सुनील कुमार शुक्ला: कामाख्या से भड़सर
- रविंद्र कुमार: बुजुर्गा से थाना भुड़कुड़ा
- डॉ. सत्येंद्र कुमार: मटेहू से पुलिस लाइन
- पल्लवी सिंह (महिला उपनिरीक्षक): महिला रिपोर्टिंग चौकी से बुजुर्गा
- रामप्रवेश यादव: सदर अस्पताल से थाना बिरनो
स्थानांतरित मुख्य आरक्षी-
- रमेश चंद्र: रेवतीपुर से सदर अस्पताल
- सुधीर कुमार राय: जंगीपुर से बन्नीपुर
- पवन कुमार पाल: मरदह से गोरारी
- शिव कुमार यादव: सैदपुर से कामाख्या
- विकास कुमार: गहमर से देवरिया
प्रशासनिक सुचारुता और कानून व्यवस्था प्राथमिकता
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी निर्देश में कहा गया है कि तबादलों का मकसद प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नया कार्यभार त्वरित रूप से ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।








