Search
Close this search box.

बलिया में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। कुल 19 अधिकारियों में 7 निरीक्षक और 12 उपनिरीक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव कोतवाली में किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह विशेष जांच प्रकोष्ठ के क्षितिज त्रिपाठी को नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

  • नरहीं थाना प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी → अब प्रभारी, साइबर थाना
  • मानिटरिंग सेल के राकेश उपाध्याय → अब प्रभारी, बांसडीह थाना
  • बांसडीह थाना प्रभारी संजय सिंह → अब प्रभारी, मानिटरिंग सेल
  • महिला थाना का चार्ज अनिता
  • दोकटी थाना प्रभारी हरिशंकर → अब प्रभारी, विशेष जांच प्रकोष्ठ
  • खेजुरी उपनिरीक्षक दिनेश पाठक → नए थानाध्यक्ष, चितबड़ागांव
  • चितबड़ागांव थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह → अब प्रभारी, हल्दी थाना
  • हल्दी प्रभारी विश्वदीप सिंह → अब प्रभारी, फेफना थाना
  • दुबहड़ प्रभारी मिथिलेश कुमार → अब प्रभारी, खेजुरी थाना
  • वीरेंद्र कुमार सिंह → अब प्रभारी, नरहीं थाना
  • बंश बहादुर सिंह → नए प्रभारी, बांसडीहरोड थाना
  • अजय पाल → नए प्रभारी, दुबहड़ थाना
  • अनुपम जायसवाल → नए प्रभारी, दोकटी थाना
  • प्रशांत कुमार चौधरी → नए प्रभारी, मीडिया सेल
  • रत्नेश कुमार दूबे → बनाए गए पुलिस अधीक्षक पीआरओ
  • अजय कुमार → नए प्रभारी, नगरा थाना

इसके अलावा, हनुमानगंज चौकी प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा का उभांव स्थानांतरण रद्द कर उन्हें कोतवाली की बिचलाघाट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

ब्यूरो चीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें