Search
Close this search box.

वाराणसी में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, मेयर सहित कई गणमान्य रहे उपस्थित

वाराणसी: परशुराम नगर कॉलोनी नंद घर के पास गुरुवार सुबह स्वच्छता अभियान एवं सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वाराणसी के मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पार्षद बेबी कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि अजय कुमार, बूथ अध्यक्ष सुभाष सोनकर, उमेश प्रजापति, मनोज पटेल तथा राजकुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व व वर्तमान पार्षदगण, सेक्टर संयोजक, मंडल एवं जिला पदाधिकारी, बूथ समिति और स्थानीय निवासी भी सम्मिलित हुए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया और क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें