बलिया: नगरा नगर पंचायत में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस मौके पर एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए अंत में जमा मस्जिद पर जाकर संपन्न हुआ।
जुलूस का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर, नगर थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी और डॉक्टर डी.एन. प्रसाद बिहारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। जुलूस के दौरान समुदाय के लोग नारे लगाते और जश्न मनाते हुए पूरे नगर में भ्रमण करते रहे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की, जिनमें सफीक अहमद एडवोकेट, नजीर हुसैन, रिजवान रेन, मौलाना गुलाम नबी, हाफिज राजा साहब, चुन्नू आलम, जहांगीर खान, आलम खान, डॉ. डी.एन. प्रसाद, अविनाश तिवारी, गिरीश गोड़ और क्रांति यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व हमें आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है।
रिपोर्ट: मुकेश कुमार श्रीवास्तव
कैमरामैन: राजेश पांडे









