मथुरा: शहर कोतवाली इलाके के महोली रोड पर सोमवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान हंगामा हो गया। पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधायक श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा में दो गुटों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रा के दौरान किसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते लात-घूंसे और धक्का-मुक्की में बदल गई। अचानक हुई इस झड़प से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।









