Search
Close this search box.

गाजीपुर: निर्वाचन नामावली के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक, 3 नवंबर तक बीएलए नियुक्त करने की अपील

गाजीपुर: जनपद के जखनियां तहसील सभागार में निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने की, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण अभियान की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर राजनीतिक दलों की ओर से एक “बूथ लेवल सहायक (BLA)” नियुक्त करने की अपेक्षा की है, जो पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की सहायता करेगा।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि 3 नवंबर तक अपने-अपने बीएलए की सूची तैयार कर निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि समय से पुनरीक्षण कार्य को गति दी जा सके।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों का सक्रिय सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि बीएलए की नियुक्ति से नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में काफी सुविधा होगी।

बैठक में नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह, खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, खंड विकास अधिकारी सरजीत सिंह, अवधेश यादव राजू, मुकेश चंद्र, देवनारायण सिंह, रामजी कुशवाहा, और विपिन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ब्यूरोचीफ –संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें