Search
Close this search box.

गाजीपुर: जंगीपुर थाने में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर दिया सहयोग और सद्भाव का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जंगीपुर थाना परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने की। उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से अपील की कि सभी लोग आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें।

थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोई भी सूचना या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाया जा सके।

इस मौके पर जंगीपुर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि अरशद अली, अधिशासी अधिकारी अजय गुप्ता, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सभासद और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

वहीं थाना प्रभारी ने बैठक के अंत में सभी नागरिकों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें