Search
Close this search box.

मिर्जापुर: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील पाण्डेय को फोन पर जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

मिर्जापुर: अधिवक्ता व आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (काशी प्रान्त) सुनील कुमार पाण्डेय ने सोमवार सुबह फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद शहर कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। सुनील पाण्डेय महुअरिया के निवासी हैं और “आम आदमी पार्टी मिर्जापुर” के द्वारा सूदमाफियाओं व ब्याजखोरों के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलन में सक्रिय भाग ले रहे हैं।

उनका आरोप है कि जिले के कथित सूदमाफियाओं में से एक, आशीष कुमार मिश्रा (पुत्र माता सहाय मिश्रा, निवासी लक्ष्मणपुरी कॉलोनी) ने 28-09-2025 को सुबह 8:53 से 10:02 के बीच उनके मोबाइल नंबर 9235005621 से करीब दस बार फोन किया। जब उन्होंने सुबह 10:02 बजे कॉल उठाकर नाम पूछा तो सामने वाले ने खुद को आशीष कुमार मिश्रा बताकर उन्हें जान से मारने, अगवा कर हत्या करने तथा आंदोलन रोकने की धमकी दी। धमकाने वाले ने गाली-गलौज की और कहा कि “हमारे ऊपर सत्ता का संरक्षण है” तथा जल्द ही उन्हें मार डाला जाएगा।

सुनील ने बताया कि उस समय वे वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक में थे और विरोधी लगातार कॉल करके दबाव बना रहे थे। उन्होंने तुरंत कोतवाली पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया और न्यायिक कार्रवाई की मांग की है।

घटना सामाजिक व राजनीतिक सन्दर्भ में गंभीर मानी जा रही है क्योंकि पीड़ित स्थानीय जनहित से जुड़े आंदोलन का हिस्सा हैं और आरोपित का नाम स्पष्ट रूप से सामने आया है। अभी तक कोतवाली पुलिस ने मामले पर क्या कार्रवाई की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक नहीं की गयी है।

Leave a Comment

और पढ़ें