मिर्जापुर। ठंड के मौसम में बढ़ते कोहरे के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए शासन के निर्देश पर एसीपी टोल वेज द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर स्थित सभी अवैध कट मार्गों को बंद कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे हाईवे पर हादसों की संख्या बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए एसीपी टोल वेज द्वारा न केवल अवैध कट मार्गों को बंद कराया जा रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जगह-जगह रेडियम टैग और रेडियम बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही मार्ग की जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
इस संबंध में एसीपी टोल वेज के हाईवे पेट्रोलिंग ऑफिसर राहुल शर्मा ने बताया कि ठंड के दिनों में अत्यधिक कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर स्थित सभी अवैध कट मार्गों को बंद कराया जा रहा है और हाईवे पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेडियम संकेतक लगाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट- अनूप कुमार









