Search
Close this search box.

मिर्जापुर: व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की बैठक सम्पन्न, त्योहारों पर सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चा

मिर्जापुर: आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आज पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में आयोजित की गई। बैठक का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न ट्रेड के सम्मानित व्यापारियों तथा बैंक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान व्यापारी सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और व्यापारिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा करना था।

व्यापारियों ने उठाए प्रमुख मुद्दे

बैठक के दौरान व्यापार प्रतिनिधियों ने निम्नलिखित समस्याएँ रखीं:

  • व्यापारी उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग।
  • शहर में जाम की समस्या को नियंत्रित करने के उपाय।
  • नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता।
  • महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग।
  • पर्व-त्योहारों पर बड़े माल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध से होने वाले ट्रक मालिकों और व्यापारियों के नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई।

सर्राफा व्यापारियों की विशेष मांगें

वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने कहा कि धनतेरस पर प्रमुख बाजारों में आवागमन एकतरफा (वन-वे) किया जाए, लेकिन दोपहिया वाहनों को छूट दी जाए।

  • पुराने गहनों की खरीद-बिक्री करने वाले सर्राफा व्यापारियों के पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगे।
  • कृषि सामग्री (रोल पाइप, स्प्रिंकलर पाइप, सिंटेक्स टंकी) से लदे वाहनों के ओवर हाइट चालान पर रोक लगे।
  • पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और पटाखा व्यापारियों के उत्पीड़न को बंद किया जाए।

प्रशासन का आश्वासन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उठाई गई समस्याओं पर उचित कार्रवाई व यथासंभव राहत दी जाएगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारी और व्यापारी

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर, क्षेत्राधिकारी यातायात शिखा भारती, यातायात प्रभारी बिपिन पांडेय, शहर कोतवाल नीरज पांडेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्यापारी वर्ग से जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल, सर्राफा व्यापार मंडल के मंत्री शिव मुंदरा, महिला नगर अध्यक्ष अनीता गुप्ता, महिला जिला महामंत्री नमिता केसरवानी, पेट्रोलियम एसोसिएशन मंत्री राजीव मेहरोत्रा, अजय जायसवाल, दवा एसोसिएशन मंत्री संजय गुप्ता, मेटल एवं ब्रास एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष सिंह, अहमद अली, सुधीर सिंघानिया समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: बसन्त कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें