मिर्जापुर: एसएसपी सोमेन वर्मा के सख्त निर्देशन में चुनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सीओ मंजारि राव के नेतृत्व में टीम ने चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ में बड़े पैमाने पर हो रहे जुए का पर्दाफाश किया।
पुलिस ने दर्जन भर जुआ माफियाओं को गिरफ्तार किया और कई वाहनों को जप्त किया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई थी।








