Search
Close this search box.

मीरजापुर: ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, अवैध तमंचा संग अभियुक्त गिरफ्तार, वांछित अभियुक्ता व 3 वारंटी दबोचे

मीरजापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी, अवैध शस्त्र, पॉक्सो व अन्य मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की। साथ ही वारंटियों की धरपकड़ और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चालानी कार्रवाई भी की गई।

ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार
थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र में 9 फरवरी 2026 को नैपुरवा निवासी ममता देवी द्वारा घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी होने की तहरीर दी गई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0-38/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
11 फरवरी को उपनिरीक्षक राकेश सिंह व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों—राहुल यादव, नितेश यादव उर्फ मिल्ला, सूरज और करन गौड़—को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर ली। सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
थाना अहरौरा पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिवाकर यादव निवासी अहरौरा खास डीह को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में मु0अ0सं0-29/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
थाना सन्तनगर में वर्ष 2023 में दर्ज नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व सामूहिक दुष्कर्म के मामले (मु0अ0सं0-69/2023) में वांछित अभियुक्ता पूजा पुत्री भारतलाल निवासी प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

तीन वारंटी गिरफ्तार
विशेष अभियान के तहत थाना चिल्ह, कोतवाली कटरा व लालगंज पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। कुल तीन वारंटियों की गिरफ्तारी हुई।

15 व्यक्तियों पर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों की पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कुल 15 व्यक्तियों का चालान किया।
थानावार विवरण इस प्रकार है—
कोतवाली कटरा: 04
कोतवाली देहात: 02
कछवां: 01
अदलहाट: 02
जमालपुर: 05
मड़िहान: 01

Leave a Comment

और पढ़ें