Search
Close this search box.

मिर्जापुर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली, जिलाधिकारी दिखाई ने हरी झंडी

मिर्जापुर: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से पूरे वातावरण को गूंजा दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जहाँ राहगीरों ने भी तिरंगे को सलामी दी और अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Leave a Comment

और पढ़ें