Search
Close this search box.

मिर्जापुर: नगर विधायक की पहल पर भरुहना मेडिकल कॉलेज मार्ग चौड़ीकरण को15.57 करोड़ मंजूर

मिर्जापुर। जनपद को गुरुवार को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरुहना सरदार पटेल चौराहा से मेडिकल कॉलेज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 15 करोड़ 57 लाख 98 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

यह मार्ग मिर्जापुर शहर का अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहाँ दैनिक आवागमन का दबाव लगातार बढ़ रहा था। चौड़ीकरण होने से शहर के यातायात को नई सहूलियत मिलेगी, साथ ही इस क्षेत्र मेंस्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, शैक्षिक संस्थानों से जुड़ाव, आर्थिक गतिविधियों का विस्तार और अधिक सुगम हो जाएगा।

नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जनपद के विकास को नई दिशा देगा और स्थानीय जनता को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें