Search
Close this search box.

मिर्जापुर: प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण, महिलाओं से की बातचीत, राहत सामग्री वितरित

मिर्जापुर: जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने शनिवार को कोन विकास खंड के एस.के. महाविद्यालय, तिलठी में स्थापित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री नंदी ने बाढ़ प्रभावित महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जरूरतमंदों को राहत खाद्य सामग्री भी वितरित की। शिविर में रह रहे लोगों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, एवं मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राहत शिविरों में किसी प्रकार की कमी न रहे और प्रभावित लोगों को हर जरूरी सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मंत्री नंदी ने कहा कि सरकार जनता के साथ है और संकट की इस घड़ी में हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें