Search
Close this search box.

मिर्जापुर मिशन शक्ति फेज-5: दीक्षा पाण्डेय बनीं एक दिन की उपजिलाधिकारी सदर

मिर्जापुर। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत बिन्नानी महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा पाण्डेय को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी (SDM) सदर बनाया गया।

जिम्मेदारी संभालते ही दीक्षा पाण्डेय ने तहसील सदर में जनसुनवाई की और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सदर सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए।

मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment

और पढ़ें