Search
Close this search box.

मिर्जापुर: राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य अर्चना मजूमदार ने सुनी पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं की समस्याएं

मिर्जापुर: राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य अर्चना मजूमदार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल सभी महिलाएं और बालिकाओं की समस्याएं सुनी गयी। इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महिला जनसुनवाई में सदस्य अर्चना मजूमदार द्वारा प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारी व विभाग को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा विगत माह की जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि महिला जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करते हुए अधोहस्ताक्षरी को भी अवगत कराये। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह अन्य महिला सदस्य मौजूद रही।

Leave a Comment

और पढ़ें