मिर्जापुर: इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय, इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर एवं इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या द्वारा संयुक्त रूप से “ऑरेंज द वर्ल्ड रैली” का सफल आयोजन आदर्श इंटर कॉलेज, बिसुंदरपुर में किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
“ऑरेंज द वर्ल्ड” एक वैश्विक अभियान है जो महिलाओं के लिए हिंसा-मुक्त और सुरक्षित भविष्य का संदेश देता है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए तीनों क्लबों की सदस्याएँ नारंगी परिधान में एकजुट होकर रैली में सम्मिलित हुईं, जो आशा, सकारात्मकता और एकता का प्रतीक रहा।
रैली की शुरुआत आदर्श इंटर कॉलेज से हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, क्लब सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर महिलाओं पर होने वाली हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाई और समाज में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण निर्माण का संदेश दिया।
विसुंदरपुर स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक संध्या द्विवेदी ने की। उन्होंने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक वक्तव्य अंशु गुप्ता (प्रेसिडेंट, इनर व्हील क्लब मिर्जापुर), रचना गुप्ता (प्रेसिडेंट) एवं सुप्रीत कौर (प्रेसिडेंट, इनर व्हील क्लब समन्वय) द्वारा प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की शिक्षिका रागिनी द्विवेदी ने भी अपने विचार साझा किए।
विद्यालय की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में उत्साहपूर्वक मार्च पास्ट किया। कुछ छात्राओं — कोमल सरोज, आरुषि, वंदना, आरती आदि ने महिला सशक्तिकरण पर भाषण और गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी प्रभावी बनाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद पाठक ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए और इनर व्हील क्लब की सभी सदस्याओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार त्रिपाठी, बृजभूषण पांडे, रत्नेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार पांडे, डॉ. रवि शंकर ओझा, कपिल देव, कैलाश कुमार, अरविंद कुमार दुबे, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विवेक सिंह, उपेंद्र यादव, जयप्रकाश, अभिषेक द्विवेदी, अमलेश कुमार, अजय कुमार विश्वकर्मा, संतोष कुमार, नमित कुमार सेठ, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरोचीफ- बसन्त कुमार गुप्ता









