Search
Close this search box.

मिर्जापुर: दीपों से जगमगाया पोखरा साहूवाइन घाट, देवालयों और घरों में छाया उत्सव का माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: देव दीपावली के पावन अवसर पर बुधवार की शाम पोखरा साहूवाइन घाट दीपों की अद्भुत श्रृंखला से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान की स्तुति करते हुए घाट पर दीपदान किया और पूरा क्षेत्र दिव्य प्रकाश से आलोकित हो गया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी गायत्री परिवार द्वारा भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन की मधुर स्वर लहरियों के बीच भक्तों ने दीप जलाकर “हर हर महादेव” और “जय मां गंगे” के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

सायं 5 बजे से ही महिलाएं और बच्चे दीप सजाने, बाती रखने और तेल डालने की तैयारी में जुट गए थे। संध्या होते ही जैसे ही दीप प्रज्वलित हुए, पूरा पोखरा साहूवाइन घाट दीपों की रौशनी से जगमगा उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया।

घाट किनारे दीपों की कतारें झिलमिलाती रहीं और बीच-बीच में श्रद्धालुओं ने आकाशदीप भी उड़ाए, जिससे आकाश और धरती दोनों एक साथ आलोकित दिखाई देने लगे।

सुरक्षा की दृष्टि से अहरौरा पुलिस दलबल के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रही और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। देव दीपावली के इस अवसर पर अहरौरा क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और प्रकाश के संगम से नहा उठा। श्रद्धालुओं ने कहा “यह दृश्य मानो स्वर्गीय सौंदर्य को धरती पर उतार लाया हो।”

रिपोर्ट- अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें