Search
Close this search box.

मिर्जापुर: पुलिस इंस्पेक्टर पर बिना भुगतान के चश्मा ले जाने का आरोप, दुकानदार ने की शिकायत

मिर्जापुर: जिले के रमई पट्टी बाजार में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर बिना भुगतान किए चश्मा ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पुलिस इंस्पेक्टर ने स्थानीय ऑप्टिकल दुकान से अपना चश्मा ठीक कराया था, जिसका बिल ₹800 बताया गया। आरोप है कि जब दुकानदार ने भुगतान की मांग की तो इंस्पेक्टर ने साफ शब्दों में कहा –
“रुपए नहीं देंगे, जो करते बने कर लो।”

इस घटना से आक्रोशित दुकानदार ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है और उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें